Sunday, 1 November 2026

रीडिंग प्रमोशन वीक – द्वितीय (Reading Promotion Week – II)

 📚 रीडिंग प्रमोशन वीक – द्वितीय (Reading Promotion Week – II)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल अनूपगढ़

विद्यालय में दिनांक 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक रीडिंग प्रमोशन वीक – द्वितीय का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित करना, पठन कौशल को बढ़ावा देना तथा उनकी रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रमुख गतिविधियाँ:

- कक्षा 1 – रैपर रीडिंग (Wrapper Reading)

- कक्षा 2 – कहानी कहना

- कक्षा 3 – विपरीत शब्द पठन

- कक्षा 4 – कहानी लेखन

- कक्षा 5 – कहानी निर्माण

- कक्षा 6 – लेखक की जीवनी

- कक्षा 7 – बुक कवर डिजाइन

- कक्षा 8 – स्क्रैपबुक निर्माण

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी पठन क्षमता, कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल एवं रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों को पुस्तकों से जुड़ने, पढ़ने की आदत विकसित करने तथा अपने विचारों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया।

पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र हैं। आइए, पढ़ें और आगे बढ़ें!

पुस्तकालय विभाग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल अनूपगढ़








Sunday, 13 September 2026

हिंदी माह के अंतर्गत हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी आयोजन

 हिंदी माह के अंतर्गत हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल अनूपगढ़ में 12सितम्बर को आयोजित किया गया।







Sunday, 6 September 2026

शिक्षक दिवस समारोह

 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल अनूपगढ़ में 5सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।







Monday, 17 August 2026

🇮🇳 Independence Day Celebration – 15 August 2026

 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल अनूपगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविताएँ, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देशप्रेम को याद किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के बारे में प्रेरित किया गया।

पूरा विद्यालय परिसर “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

जय हिन्द! 🇮🇳

वंदे मातरम्! 🇮🇳





Wednesday, 12 August 2026

12 अगस्त राष्ट्रीय पुस्तकालयध्यक्ष दिवस


हमारे विद्यालय पीएम श्री केवी बीएसएफ अनूपगढ़ में 12 अगस्त को लाइब्रेरियन डे उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुस्तकालय, पुस्तकों एवं पुस्तकालयाध्यक्ष के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

यह दिवस डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें भारत में पुस्तकालय विज्ञान का जनक माना जाता है। पुस्तकालय एवं पुस्तकालय सेवाओं के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

🎤 प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों द्वारा लाइब्रेरियन डे पर एक सुंदर एवं ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने भाषण के माध्यम से बताया कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, विचारों और कल्पनाओं का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में पुस्तकों और पुस्तकालयाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

📖 “पुस्तकालय वह स्थान है जहाँ ज्ञान मिलता है, विचारों को पंख मिलते हैं और सपनों को दिशा मिलती है।”






Tuesday, 4 August 2026

अनूपगढ़ ने रचा इतिहास – शानदार उपलब्धि 2026!

 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल अनूपगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है कि कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में हमारे विद्यालय ने जयपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है।

यह उपलब्धि हमारे आदरणीय प्राचार्य श्री शिव लाल सिंह,समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों, सहयोगी अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता का परिणाम है।