Thursday, 4 December 2025

राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह

 विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न पठन एवं साहित्यिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सप्ताह के समापन अवसर पर आदरणीय प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। प्राचार्य महोदय ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा सभी छात्रों को नियमित पठन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।यह आयोजन विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने और पठन संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।

सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई।

📚 पढ़ो – सीखो – आगे बढ़ो 📚